
विष्णु मंत्र (शांताकारं एवं द्वादशाक्षर मंत्र)
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
ॐ, समस्त जगत के स्वामी, सर्वव्यापी और परम पुरुष भगवान श्री वासुदेव (विष्णु) को मेरा बारंबार नमस्कार है।
जिन्का स्वरूप अत्यंत शांत है, जो शेषनाग की शय्या पर विराजमान हैं, जिनकी नाभि से कमल प्रस्फुटित है, जो देवताओं के स्वामी हैं, जो समस्त संसार के आधार हैं, जो आकाश के समान सर्वव्यापी और मेघ के समान श्यामवर्ण व अति सुंदर अंगों वाले हैं, जो माता लक्ष्मी के कांत (पति) हैं, जिनके नेत्र कमल के समान सुंदर हैं, जो योगियों द्वारा ध्यान में प्राप्त होते हैं — ऐसे संपूर्ण भवों (संसारिक भयों) को हरने वाले तथा समस्त लोकों के एकमात्र स्वामी भगवान विष्णु को मैं नमस्कार करता हूँ।
इस मंत्र के बारे में
The sacred peace and liberation mantras of Lord Vishnu